Contributed by – Healthians Team

गर्मी का मौसम का मतलब लम्बी गर्मियों की छुट्टियां, घूमना, मज़ेदार फल, परिवार के साथ समय बीताना होता हैं। परन्तु गर्मी का मौसम अपने साथ बहुत सारी परेशानियां भी लता हैं। पसीना, गरम हवायें, असहनिये गर्मी, बीमारियां, कमज़ोरी आदि परेशानियां गर्मी अपने साथ लेकर आती हैं। गर्मी के महीनो में रोजमर्या के काम भी यातना लगते हैं।

इस गर्मी चलिए हम अपने समृद्ध परम्पराओं से जुड़े और सदियों से हमारे घरों में बनने वाले ड्रिंक्स को फिर से अपनाये। जलती चुभती गर्मी को मात देने के लिए दादी के नुस्को को काम में लाये और घर पर स्वादिष्ट ड्रिंक्स बनाये। हेअल्थियन्स की सीनियर नूट्रिशनिस्ट हमें नीचे कुछ ऐसे ही स्वादिष्ट और सेहतमंद ड्रिंक्स की विधि बता रही हैं। चलिए इस गर्मी इन ताज़गी और स्वास्थ्य से भरे कुछ समर ड्रिंक्स के बारे में जाने।

आम पन्ना

आम पन्ना मज़ेदार और सेहत के लिए फायदेमंद अच्छाइयों से भरपूर हैं। आम पन्ना उत्तर भारतीय घरों में बहुत लोकप्रिय है। आम पन्ना कमज़ोरी, पाचन समस्याओं और गर्मी के दौरे जैसे विभिन्न बीमारियों से लड़ने के लिए लाभकारी है। यह स्वादिष्ट ड्रिंक विटामिन सी, विटामिन ए और आयरन से भरपूर हैं और शरीर को ठंडा रखने का एक शानदार उपाए है।

सामग्री:
2-3 कच्चे आम (बड़े)
2 चम्मच नमक (या स्वाद के अनुसार)
1 छोटा चम्मच भुना हुआ जीरा
1/2 बड़ा चम्मच काली मिर्च पाउडर
पुदीने की पत्तियां

तरीका:

आम का छिलका साफ़ करे और उसे अच्छी तरह से धोये।
पानी मिलाकर उन्हें लगभग 15-20 मिनट तक उबालें।
आम को ठंडा होने दें, अब बीज से आम के पल्प को अलग करें।
पल्प को 4 कप पानी, नमक, जीरा पाउडर और काली मिर्च पाउडर के साथ अच्छी तरह से मिला ले।
बर्फ मिलाये या बस ठंडा करने के लिए मिश्रण को रेफ्रिजरेटर में रखें।
पुदीना के पत्तों के साथ सजा कर इस खट्टे मीठे पेय का आनंद लीजिये। 

Spiced buttermilk - Healthians

छाछ या मठ्ठा

गर्मियों के दौरान हम सभी का प्रिय छाछ अपने अद्धभुत लाभों के कारण मशहूर है। गर्मी के मौसम में रोज़ के भोजन का एक ज़रूरी साथी  छाछ स्टमक (पेट) रिफ्लक्स और कमज़ोरी को ठीक करने में मदद करता है और पाचन प्रक्रिया को बढ़ावा देता है। क्लासिक भारतीय उपाए, छाछ  बनाने में आसान है और प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन बी 12 और पोटेशियम का एक अच्छा स्रोत है।

सामग्री:
1 कप दही
2-3 कप पानी
1 चम्मच जीरा पाउडर
1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
½ छोटा चम्मच नमक

तरीका:
दही को फेट कर मिला ले और अपनी इच्छा के अनुसार इसमें पानी मिलाकर पतला कर लें।
जीरा पाउडर, धनिया पाउडर और नमक मिलाये।
पुदीना के साथ गार्निश करे।
इसे ठंडा करके परोसे ।

बेल का शरबत

बेल का शरबत गर्मी को मात देने के लिये और गर्मी की परेशानियों से बचने के लिए अत्यंत लाभकारी हैं। आयरन, डाइटरी फाइबर, प्रोटीन, विटामिन सी जैसे पौष्टिक आहार से भरपूर बेल प्रकृती का तोहफा है। यह हमारी इम्युनिटी को बढ़ाता हैं, संक्रमण से लड़ने और ढेरों और बिमारियों से बचने में मदद करता है। बेल का शरबत का एक गिलास गर्मी की बीमारियों के खिलाफ ढाल का कार्य करता है।

सामग्री:
1 बेल फल
3-4 कप पानी

तरीका
बेल के फल के पल्प को अलग कर लें और पानी में मिलाये।
कुछ लोग चीनी भी मिलते हैं, लेकिन सलाह दी जाती है कि बेल के शरबत का चीनी के बिना सेवन करना ज़्यादा लाभकारी हैं।

Sattu - Healthians

सत्तू 

बिहार का लोकप्रिय पारंपरिक ड्रिंक, ऊर्जा से भरा और गर्मी  के दौरान शरीर को ठंडा रखने का एक शानदार तरीका है। सत्तू ऊर्जा बूस्टर का कार्य करता है और कमज़ोरी से लड़ने में मदद करता हैं। आयरन और मैगनेसियम  जैसे पोषक तत्वों से भरा हुआ सत्तू वजन कम करने में भी मदद करता है। गर्भवती महिलाओं और मधुमेह के मरीज़ो के लिए यह बहुत अच्छा है।

सामग्री:
2 चम्मच सत्तू
1 चम्मच जीरा पाउडर
1 छोटा चम्मच नींबू का रस
1 छोटा चम्मच काला नमक
1 गिलास पानी


तरीका:
सभी सामग्री एक साथ उचित तरीके से मिलायें।
पुदीने की  पत्तियों के साथ गार्निश करें।
बर्फ मिलायें और सर्वे करें।

शिकंजी

शिकंजी का एक गिलास इम्युनिटी बूस्टर का काम करता हैं और गर्मी के दिनों में आपको तुरंत ऊर्जा प्रदान करने में मदद करता है। स्वादिष्ट निंबू पानी कई स्वास्थ्य लाभों से भरा है। यह वास्तव में सस्ता और एक अद्भुत प्राकृतिक शीतल पेय है जो कमज़ोरी, पाचन समस्याओं से लड़ने में मदद करता है और पोषक तत्वों का बूस्टर भी है।

सामग्री:
1 नींबू
1/2 छोटा चम्मच चीनी
1/2 छोटा चम्मच काला नमक
1/2 जीरा पाउडर
1 गिलास पानी

तरीका:
नींबू का रस निचोड़ें।
पानी में सभी सामग्री मिलायें। 
सुनिश्चित करें कि चीनी घुल गयी है।
मिश्रण में बर्फ क्यूब्स मिलायें।
इसे परोसें और गर्मी के दिनों में ताज़गी का अनुभव करें।

इस गर्मी में परेशान न हो बल्कि समर ड्रिंक्स के साथ ठन्डे और सेहतमंद रहे।

गर्मियों में रखे सेहत का ख्याल