Contributed by – Healthians Team

पेट दर्द के बहुत सारे कारण हो सकते हैं। हम सभी अपने जीवन में कभी न कभी इस परेशानी के शिकार बने हैं। हम सभी अक्सर पेट के दर्द पर ध्यान नहीं देते हैं और नज़रअंदाज़ कर देते हैं। पर बहुत बार पेट का दर्द हमारे शरीर का यह बताने का तरीका होता हैं की सब ठीक नहीं हैं। यही हमारी सबसे बड़ी गलती होती हैं।

पेट का दर्द के बहुत सारे मतलब हो सकते हैं। भूख, पेट की परेशानियां से लेकर गंभीर बिमारियों में पेट दर्द की परेशानी आम बात हैं। पेट के  दर्द की वजह का पता लगाना बहुत आवश्यक होता हैं। लगातार या अक्सर होने वाला पेट दर्द चिंता का विषय हैं। पेट दर्द का कारण समझने के यह जानना ज़रूरी हैं कि पेट के किस भाग में दर्द हो रहा हैं। 

अगली बार पेट दर्द को नज़रअंदाज़ न करें। नीचे पेट दर्द के कारण दिए गए हैं। पढ़िए और पेट दर्द के वजह के बारें में जानियें। 

पेट के ऊपरी भाग में पेट दर्द के कारण

पेट के ऊपरी भाग में दर्द कई वजहों से होती हैं। पेट के इस भाग में  खाद्य पाइप, पेट और छोटी आंत का निचला सिरा शामिल होता है। पेट में गैस होना, पाचन की समस्याएं हम से बहुत सरे लोगों के लिए प्रतिदिन की बात हैं। पैंक्रियास, गॉलब्लादर, किडनी, लिवरजैसे अन्य अंग भी पेट के ऊपरी भाग में दर्द का कारण हो सकते हैं।

पेट के बाई तरफ में दर्द

पेट के बाई तरफ में दर्द की वजह अधिकतर लंबे समय तक खाना ना खाना या कुछ ऐसे खा लेना जो आपके पेट के अनुरूप न हो बाई तरफ पेट दर्द के सामान्य कारणों में शामिल हैं:

  • गैस्ट्रो-ओसोफेजियल रिफ्लक्स बीमारी (जीईआरडी) या दिल में जलन होना
  • पेट में ज़्यादा एसिड बनना
  • गैस की परेशानी होना

कुछ दवाओं के प्रभाव से भी गंभीर पेट दर्द और अल्सर हो सकता हैं। गठिया या दर्द से पीड़ित लोग आमतौर पर दर्द के लिए दवाइयां लेते हैं, जो लंबे समय तक पेट के स्वास्थ्य हैकरक होता हैं।

पेट के दायी तरफ में दर्द 

पेट के इस भाग में दर्द होने का मुख्य कारण लिवर या गॉलब्लेडर में परेशानी होती हैं। जैसे की :

  • कोलेसाइटिस (गॉलब्लेडर की थैली की सूजन)
  • गॉलब्लेडर में पथरी
  • हेपेटाइटिस
  • लिवरसिरोसिस

Stomach ache reasons - Healthians

कभी-कभी दर्द दाहिने कंधे तक भी बढ़ सकता है और साथ में कुछ और परेशानियां हो सकती हैं। जैसे :

  • जी मिचलाना
  • उल्टी
  • भूख में कमी
  • पेट के क्षेत्र में त्वचा का पीला पड़ना
  • बुखार
पेट के निचले भाग में दर्द

पेट के निचले भाग में दर्द होना का कारण एलर्जी से लेकर संक्रमण तक कई विभिन्न कारणों हो सकते है। इन कारणों में से सबसे आम हैं:

  • ज्यादा खाना
  • ऐसा कुछ खाना जो अच्छी तरह बर्दाश्त नहीं किया जा सके
  • कब्ज
  • दस्त
  • आहार में परिवर्तन पेट के निचले क्षेत्र में दर्द का कारण बन सकता है

निचले पेट दर्द के कारणों में शामिल हैं:

  • पेप्टिक अल्सर
  • अपेंडिसाइटिस
  • एब्डोमिनल भाग में और परेशानी
अन्य कारण

कुछ अन्य स्वास्थ्य विकार जो पेट दर्द के साथ होते हैं उनमें शामिल हैं:

  • फ़ूड पोइज़निंग
  • टाइफॉयड, मलेरिया जैसे संक्रमण
  • किडनी की पथरी
  • मूत्र मार्ग में संक्रमण
  • लैक्टोज  असहिष्णुता
  • निचले पेट में  ऐंठन, सूजन आंत की परेशानी होती हैं
  • थायराइड
  • महिलाओं में मासिक धर्म के दौरान अक्सर पेट में दर्द होना एक सामान्य बात है

रोज़ाना व्यायाम करना और उचित आराम बहुत ज़रूरी हैं। यदि आपको बहुत परेशनी महसूस हो या आप बहुत अधिक बुखार या गहरे रंग की उल्टी, मल में रक्त की उपस्थिति, गंभीर सूजन या कब्ज हो तो तुरंत डॉक्टर को दिख्यें और उचित सहायता ले। लक्षण और समय पर टेस्ट्स कराने से आप अपने सेहत का सही ख्याल रख सकते हैं पेट दर्द के कई संभावित कारण हो सकते हैं। इसलिए, अगर आपको पेट दर्द है, तो ध्यान दे और आवश्यकतानुसार डॉक्टर की सहायता लें।

नियमित स्वास्थ्य की जांच-पड़ताल और नियमित रक्त परीक्षण स्वास्थ्य जोखिमों की पहचान करने और पेट दर्द के कारण होने वाली असामान्यताओं का पता लगाने में भी मदद करते हैं। आपका आहार और जीवनशैली भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, इसलिए अच्छी तरह से खाना खाएं और दैनिक व्यायाम करें।

अच्छी सेहत की शुरुआत आपके पेट से होती हैं। इसलिए अपने पेट का रखें अच्छी तरह से ख्याल।

पेट दर्द को न करें नज़रअंदाज़, जांच करायें