लेखिका- डॉ. धृती वत्स

स्वस्थ्य मुलायम त्वचा किसे नहीं पसंद हैं। परन्तु अक्सर ना चाहतें हुयें भी हम त्वचा की परेशानियों का शिकार बन जातें हैं। इन परेशानियों की कई वजह हो सकती हैं। इसलिए यह अत्यंत ज़रूरी हैं कि हम रोज़ अपने त्वचा का ख्याल रखें और ध्यान दे। त्वचा से जुड़ें हुयी परेशानियां जैसे कि मुंहासें, झुर्रियां, फोड़ें सुन्दर त्वचा पर ग्रहण से कम नहीं लगते हैं।

हमारी त्वचा केवल आपकी सुंदरता ही नहीं बल्कि आपके सेहत के बारें में भी बहुत कुछ बताता हैं। स्वस्थ त्वचा एक स्वस्थ शरीर का दर्पण होती है। त्वचा स्वयं तो मुलायम होती परन्तु हमारे शरीर और अंगो को धूप, बारिश, बैक्टीरिया और कई सारी हानियों से बचती हैं। बढ़ते उम्र के साथ त्वचा का ख्याल रखना और आवश्यक हो जाता हैं। हर किसी की त्वचा एक तरह की नहीं होती हैं, किसी की ऑयली तो किसी की सेंसिटिव त्वचा होती हैं। हम सुन्दर दिखने के लिए क्या-क्या नहीं करते हैं परन्तु हम अक्सर अपनी त्वचा को नज़रअंदाज़ कर देते हैं।

आईयें मिलकर जाने की कैसे हम खिलखिलाते और स्वस्थ्य त्वचा के लिए क्या कर सकतें हैं। कुछ रोज़ मर्या की आदतें और अपनी कुछ आदतें बदलने से बहुत फर्क आ सकता हैं।

 

कैसे रखें त्वचा का ख्याल?  

जाने त्वचा का ख्याल रखना  

बाजार में अच्छी त्वचा पाने के लिए कई उपायें उपलब्ध हैं। पर आप थोड़ी सी मेहनत से ना ही सिर्फ स्वस्थ्य त्वचा बल्कि स्वस्थ्य शरीर भी पा सकतें हैं। नीचे ऐसे ही कुछ उम्दा उपायें दियें गए हैं। इन्हें ज़रूर अपनाएं और सेहत  से खिलखिलाती हुयी त्वचा पाएं।

  • बहुत सारे ताजे फल और सब्जियां खाएं। फल और सब्ज़ियां विटामिन ए, विटामिन सी एवं अन्य स्वास्थ्यवर्धक खूबियों से संपूर्ण होते हैं। ताज़ा फल और सब्ज़ियों त्वचा का ख्याल रखतें और त्वचा सम्बंधित परेशानियों से बचतें हैं।
  • त्वचा को अधिकतम पानी की आवश्यकता होती है। इसलियें ज़रूरी हैं सही मात्रा में रोज़ पानी पीना।
  • सफाई रखें। अपने हाटों को गंदे होने पर साबुन से धोएं और बहार से आने पर चेहरे को  साफ़ पानी और सौम्य साबुन से अवश्य साफ़ करें।
  • लोशन और क्रीम लगाएं। अच्छी क्रीम लगाने से त्वचा सौम्य रहती हैं। धुप में निकलने से पहले इस पी एफ वाली सनस्क्रीम लगाएं और सूरज की हानिकारक किरणों से त्वचा को बचाएँ।
  • त्वचा को तौलिया से पोंछते समय ज़ोर से रगड़ें। मुलायम तौलिये का इस्तेमाल करें प्यार से साफ़ करें।
  • महीने में कम से कम दो बार अच्छे एक्सफोलिएटिंग मस्साज ज़रूर करवाएं। यह मृत कोशिकाओं को हटा देता है और त्वचा को सांस लेने में सक्षम बनाता है।
  • चेहरे पर दानें या मुंहासें होने पर उसे छेड़ें या दबाएं नहीं।
  • दिन में कम से कम 8 घंटे की शांतिपूर्ण नींद लें। आपका ब्यूटी स्लीप आपके त्वचा के लिए अत्यंत आवश्यक होता हैं।
  • यदि आप त्वचा की परेशानी से लगातार परेशां रहतें हैं तो डर्मेटोलॉजिस्ट से मिलें और अपनी रक्त जांच भी करवाएं।
  • मौसम और अन्य स्थितियों के अनुसार सही समय पर त्वचा की देखभाल करें
  • एलो वेरा जेल त्वचा को ठंडक पौंचता हैं और बहुत लाभकारी भी होता हैं। ज़रूर इस्तेमाल करें।
  • घर पर अनेक तरह के नेचुरल फेस पैक बना के लगाएं, जैसे कि बेसन, दही का पैक या मुल्तानी मिट्टी लगाएं।
  • धूम्रपान न करें। धूम्रपान आपको बीमार की नज़दीक और स्वस्थ्य त्वचा से दूर ले जाता हैं।
  • कम से कम शराब का सेवन करें। ज़्यादा और लगातार शराब पीने से त्वचा पर कई हानिकारक साइड-इफेक्ट्स होते हैं।
  • ज़्यादा तेल या मसलें वाला भोजन न लहाएं।
  • चाय और कॉफ़ी का सेवन नियंत्रित रखें।
  • रोज़ व्यायाम करें। व्यायाम करने से शरीर की गन्दगी बहार निकलती हैं और दमकती हुयी त्वचा मिलती हैं।

ऐसी ही कुछ बातों का ख्याल रखें और अच्छी आदतें अपनाने से आपकी त्वचा सेहत से भरपूर और सुन्दर हो सकती हैं। तो फिर किस बात का इंतज़ार हैं। इन बातों को ध्यान दे और सुन्दर त्वचा के मालिक बन जाएं।

 

रखें अपना ख्याल