लेखिका- डॉ.धृती वत्स

क्या आप अक्सर चीज़ें भूल जातें हैं? सामान रखकर भूल जाना, ज़रूरी बातें याद न रहना, क्या रोजमर्या की बात हो गयी हैं? अक्सर हम स्वास्थय का ख्याल रखना भूल जातें हैं। अच्छे स्वास्थय का अर्थ सिर्फ शारीरिक स्वास्थय नहीं होता हैं बल्कि मानसिक स्वास्थय भी होता हैं। एक सेहतमंद भविष्य के लिए यह ज़रूरी हैं कि शारीरिक और मानसिक स्वास्थय दोनों का ख्याल रखना।

हमारे रोजमर्या के जीवन ऐसी बहुत सारी चीज़ें हैं जो हमे सेहतमंद या बीमार बना सकती हैं। हम कई बार जाने अनजाने अपने ही सेहत के दुश्मन बन जातें हैं और बढ़ती उम्र के साथ भूलने की परेशानी आम बात हैं। पर सेहत का सही ख्याल रखना बहुत ज़रूरी हैं। अच्छी आदतों से ही हम लम्बा और सेहत से भरा जीवन व्यतीत कर सकतें हैं।

अच्छा मानसिक सेहत के लिए थोड़ी सी सावधानी और कुछ आदतों को बदलना ज़रूरी हैं। चालियें स्वस्थ्य मानसिक सेहत पाने के लिए कुछ उम्दा उपायें जाने।

कैसे रखें अपने मानसिक स्वस्थ्य का ख्याल?

अच्छा मानसिक सेहत के उपायें – स्वस्थ्य मन, खुशहाल जीवन  

दिमाग शरीर का ऐसा भाग हैं जो हमेशा सीखता रहता हैं। हर रोज़ नयी चीज़ें जानना, बातें याद रखना, छोटी सी बड़ी चीज़ों में ध्यान लगाना, शरीर का सेहतमंद रहना, यह सब मानसिक स्वास्थय पर निर्भर करता हैं। नीचे ऐसे ही कुछ उपायें दियें गए हैं जो मानसिक स्वस्थ्य का ख्याल रखने में और यादास्त बढ़ाने में मदद करती हैं:

  • सेहतमंद खाने की चीज़ें खाने से आपका दिमाग सक्रिय रहता हैं । फल जैसे कि जामुन, एवोकैडो, बादाम, काजू, अखरोट आदि बहुत मभकारी होता हैं।
  • सब्ज़ियां जैसे की पालक, ब्रौकली, चुकुन्दर अदि खाएं।
  • दूध और उससे बानी चीज़ें जैसे कि दही, चीज़, माखन भी रोज़ खाएं।
  • सेहतमंद अंडे को अपने रोजमर्या के खाने का भाग ज़रूर बनाएं।
  • रोज़ के खाने में दाल खाएं और  राजमा, काला चना भी बहुत अच्छे और स्वास्थ्यवर्दक होते हैं।
  • कैफीन मस्तिष्क को उत्तेजित करता हैं इसलियें संयम में उपभोग किया जा सकता हैं।
  • मस्तिष्क कोशिकाओं में रक्त की आपूर्ति में वृद्धि के लिए व्यायाम।
  • दिमागी कसरत के लिये कई खेल जैसे की पज़्ज़ल, सुडोकु, शतरंज खेले।
  • संगीत मन को सुकून पहुंचता हैं इसलिए जब भी मन परेशां हो अपने पसंद का संगीत सुनें।
  • नींद अच्छे स्वस्थ्य के लिए बहुत आवश्यक हैं। बिस्तर पर जाने से पहले स्नान करें, गर्म दूध पिएं  और टेलीविजन, फ़ोन  देखने से बचें।
  • हंसने से बेहतर सेहत के लिये क्या उपचार हो सकता हैं। कॉमेडी फिल्में या शो देखें, चुटकुले सुने और सुनाएं।
  • अब हम में से अधिकांश हमारे स्मार्ट उपकरणों के आदी हैं, इन उपकरणों से दूरी बनाएं।
  • दोस्तों और घरवालों के साथ समय बिताएं।
  • ध्यान लगाएं, योग करें। हर दिन अपने लिये समय निकालें और ध्यान लगाएं, यह आपके मन को शान्त करेगा और यादास्त भी बढ़ाएंगा।
  • शराब के सेवन से दूर रहे और धूम्रापान भी न करें।

 

एक स्वस्थ्य और सकारात्मक दिमाग आपको सेहतमंद बनाएं रखने के लिए अद्भुत काम करता है। यह कहा गया हैं कि स्वस्थ दिमाग से ही स्वस्थ शरीर है। यदि आप अपने मस्तिष्क को सक्रिय रखते हैं और ऊपर दियें गए उपायों का पालन करते हैं तोह स्वयं को बढ़ती उम्र के साथ होने वाले बीमारियां जैसे कि डेमेन्शिआ और अल्जाइमर से बचा सकतें हैं।