Contributed by – Healthians Team

पहाड़ हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करते है। यात्रा के लिए यह सबके मनपसंदीदा पर्यटन स्थल होते है। लेकिन कुछ लोगों को पहाड़ो पर पहुंचकर जी मचलना, सर दर्द और साँस लेने में मुश्किल होना जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे लोगो के लिए पहाड़ों की यात्रा करना मुश्किल हो जाता है और वह वहां की खूबसूरती का अनुभव नहीं कर पाते है। लेकिन आज हम आपको पहाड़ो पर बीमार पड़ने से बचने के 5 तरीके बतांएगें। 

अपने गंतव्य के बारे में जानें 

हम लोग अक्सर अपनी यात्रा पर निकलने से पहले अपने गंतव्य के बारे में खोज नहीं करते है। गंतव्य के बारे में खोज करते समय उस स्थान के पर्यटक स्थलों के साथ साथ उस स्थान की ऊँचाई के बारे में भी पता करें। जितनी ज़्यादा ऊँचाई होगी, बीमार पड़ने की सम्भावना भी उतनी ज़्यादा बढ़ जाएगी। ऐसा न सोचे की कम ऊँचाई वाले क्षेत्रों में आप बीमार नहीं पड़ेंगे। आप समुद्र के जितना करीब रहते है, पहाड़ो में समायोजित होने में आपको उतना ही समय लग सकता है। 

यात्रा की योजना बनाये 

जब बात पहाड़ो पर जाने की हो तो योजना बनाना ज़रूरी है। यात्रा की एक अच्छी योजना आपको बीमार पड़ने से बचा सकती है। योजना इस प्रकार बनाये की आप अपने गंतव्य तक रुक-रुक कर पहुंचे। ऐसा करने से आपको पहाड़ों की ऊँचाई पर समायोजित होने का समय मिलेगा और तबियत भी ठीक रहेगी। 

Health checkup - Healthians

स्वास्थ्य जाँच करवाएँ 

क्यूंकि आपको बीमार पड़ने का खतरा है इसलिए आपके लिए यात्रा पर निकलने से पहले अपने स्वास्थ्य जाँच करवाना ज़रूरी है। आपका डॉक्टर आपको आपके जोखिमों के बारे में बताएगा और यह भी बताएगा कि आपको क्या सावधानियां बरतनी चाहिए। आपको कुछ नुस्खे भी मिल सकते हैं जो आपको बीमारी से लड़ने में मदद करेंगे। इसके अलावा यदि आपको मधुमेह, हृदय रोग या गठिया के दर्द जैसे कोई अन्य बीमारी हैं तो आपका डॉक्टर आपको यह भी बताएगा कि उन्हें कैसे प्रबंधित करना है।

अपने खान-पान का ध्यान रखें 

यात्रा के दौरान हम अक्सर अपने खान-पान पर ध्यान नहीं देते है और यही हमारे बीमार पड़ने का सबसे बड़ा कारण है। पहाड़ों में ऑक्सीजन का स्तर कम होता है। इसलिए शरीर का खास ख्याल रखना ज़रूरी हो जाता है। अपने भोजन को लेकर कोई लापरवाही न करें। अधिक पानी पिए। शराब और कॉफ़ी से दूरी बनाये रखना आपके लिए लाभदायक होगा।

आराम करना न भूलें

ऊंचाई वाली जगहों पर आराम करना बेहद ज़रूरी होता है। आपके शरीर को पहाड़ों में समायोजित होने के लिए समय चाहिए होता है। आराम करने से आप अपने शरीर को यह समय दे पाएंगे। ऐसा करने से आप सर दर्द और थकान से बचेंगे और अपनी यात्रा का पूरा आनंद भी ले सकेंगे। 

कुछ लोगो के लिए पहाड़ो की बीमारी कोई बड़ी बात नहीं है। और दूसरी ओर कुछ लोग इस बीमारी के कारण पहाड़ो पर यात्रा करने से डरते है। कुछ लोगो को दवा की भी ज़रूरत नहीं पड़ती जबकि कुछ लोगो को उपचार की ज़रूरत भी पड़ सकती है। आपकी स्थिति जैसी भी हो थोड़ी सावधानी बरतने से आप अपनी पहाड़ो की यात्रा का आनंद ले सकेंगे। 

(इस आर्टिकल को इंग्लिश में पढ़ें)