Contributed by – Healthians Team

आपको कैंसर जैसी खौफनाक बीमारी से बचने के कई तरीके ज़रूर मालूम होंगे। लेकिन क्या आप जानते है की आपकी ऐसी कई आदतें है जो कैंसर का कारण बन सकती है। कैंसर से बचने के लिए इन आदतों को बदलना ज़रूरी है। आइए आज ऐसी ही कुछ आदतों के बारे में बात करें।

Importance of sunscreen - Healthians

सनस्क्रीन को महत्व देना 

सनस्क्रीन के बारे में आप ज़रूर जानते होंगे। यह आपकी त्वचा को धुप की खतरनाक किरणों से बचाती है। अक्सर हम लोग सनस्क्रीन को नज़रअंदाज़ कर देते है। ऐसा करने से हमारा ही नुकसान है। लोग यह भी सोचते है की सनस्क्रीन की ज़रूरत सिर्फ तब होती है जब आप धुप में निकल रहे होते है . लेकिन ऐसा नहीं है। विशेषज्ञ कहते है की सनस्क्रीन तब भी लगाए जब आप घर पर हो। इसका उपयोग बारहा महीनो होना चाहिए। ऐसा करने से आप खुद को स्किन कैंसर से बचाएंगे।

शुगर का अधिक सेवन 

हमारे शरीर को ऊर्जा के लिए शुगर की ज़रूरत होती है। लेकिन अगर शुगर का स्तर ज़रूरत से ज़्यादा हो जाए तो कैंसर का खतरा हो सकता है। यही नहीं उच्च शुगर स्तर के कारण ह्रदय रोग और मधुमेह भी हो सकता है। इसलिए अपने खाने पीने में शुगर की मात्रा का खास ध्यान रखें।

Importance of regular health checkup - Healthians

नियमित चिकित्सा करवाना 

कैंसर के कई प्रकार प्रारंभिक चरण में कोई लक्षण नहीं दिखते है। इसलिए नियमित रूप से चिकित्सा जांच आपको अपने संभावित जोखिमों को पहले से पहचानने में मदद कर सकती है। प्रारंभिक पहचान के साथ, प्रारंभिक उपचार भी शुरू किया जा सकता है जिससे आप बीमारी से लड़ पाएंगे।

सुस्त जीवन शैली 

गतिहीन जीवन शैली कैंसर की सम्भावना को बढ़ाती है। इस तरह की जीवन शैली के कारण कोलोन, एंडोमेट्रियल और फेफड़ों के कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। साथ ही हमारा वज़न भी बढ़ता है जो और कई बिमारियों की आमंत्रित करता है। इसलिए अपनी जीवन शैली को बदले और शारीरिक गतिविधियाँ शुरू करें। शुरुआत के लिए 30 मिनट के लिए चलना शुरू कर सकते हैं। आप अपनी पसंद के अनुसार भी किसी वर्कआउट रूटीन को अपना सकते है।

Excessive drinking - Healthians

अत्यधिक शराब पीना 

आप जितनी अधिक शराब पीते है, कैंसर का खतरा भी उतना अधिक बढ़ जाता है। मुंह, गले, यकृत, स्तन और कुछ अन्य प्रकार के कैंसर के खतरे के बढ़ने की सम्भावना होती है। हालाँकि नियमित रूप से शरीब पीना हानिकारक नहीं होता है लेकिन ध्यान रखें की यह मात्रा ज़रूरत से ज़्यादा न हो।

प्लास्टिक की बोतलों का उपयोग करना 

प्लास्टिक की बोतलें बहुत आसानी से मिल जाती है और हम उनका पुनः उपयोग करते रहते है। हलाकि यह पैसे बचाने में मदद करता है लेकिन प्लास्टिक के रसायन पानी में घुलकर उसे दूषित करते है। यही पानी पी कर हम कैंसर के खतरे को बढ़ाते है। इसलिए प्लास्टिक की बोतलों को स्टील, कांच या सिरेमिक की बोतलों से बदले।

Importance of dental checkup - Healthians

दांतो की जाँच करवाना 

स्वस्थ दांत और मसूड़े अच्छे स्वास्थ के लिए ज़रूरी है। मसूड़े के रोग फेफड़ों, कोलोरेक्टल और मुंह के कैंसर सहित कई प्रकार के कैंसर से जुड़े होते हैं। दांतो की नियमित जांच की मदद से आप किसी भी तरह की परेशानी को समय रहते पहचान पाएंगे और उसका इलाज कर पाएंगे। इसलिए आपने दांतो के स्वास्थ को अनदेखा न करें और उनकी समय समय पर जांच करवाते रहें।

असंतुलित आहार का सेवन 

संतुलित आहार आपको लंबे समय तक स्वस्थ रहने में मदद कर सकता है। अपने खाने में हर तरह की फल और सब्ज़ियां जोड़ें क्युकी वह सब मिलकर आपको सभी पोषक तत्व देंगी। कई फल और सब्ज़ियों में एंटीऑक्सीडेंट तत्व होते है जो कैंसर से बचने में मदद करते है। इसलिए एक अच्छा आहार अच्छे स्वास्थ के लिए ज़रूरी है।

कैंसर आपके जीवन पर काफी प्रभाव कर सकता है। और कई बार अनजाने में हम खुद ही कैंसर को आमंत्रित कर रहे होते है। इसलिए आज ही इन 8 बुरी आदतों को बदले और कैंसर के खतरे को कम करें।