Contributed by – Healthians Team

क्या आपको पता हैं की आपका बढ़ता हुआ वजन आपको बीमार बना सकता हैं?

मोटापा बहुत सारी बिमारियों का घर होता हैं। मधुमेह, कोलेस्ट्रॉल, दिल की परेशानियां, थाइरोइड, हार्मोनल इम्बैलेंस जैसी बीमारियां ज़्यादे वजन के कारण हो सकती हैं। मोटापा दुनिया भर में एक प्रमुख बीमारी बन गयी हैं जो आपको बीमार बहुत बीमार बना सकती हैं।

बढ़ती हुयी तोंद, कपड़ों का न अटना, लोगों का वजन को लेकर मज़ाक बनाना; एक मोठे इंसान के जीवन में आम बात हैं। स्वस्थ्य वजन हमें सिर्फ बिमारियों से दूर नहीं रखता हैं बल्कि आत्मविश्वास को भी बढ़ावा देता हैं। इंटरनेट, मैगज़ीनस और बाजार में वजन घटाने के अनेक उपायें आपको मिल जायेंगें। परन्तु इनमें कौन सा उपायें आपके लिए सही हैं या लाभकारी यह जानना बहुत मुश्किल हो सकता हैं।

अच्छी खबर यह हैं कि आप अपनी कुछ रोजमर्या की आदतें बदलने से अपना वजन घटा सकतें हैं। हम सभी आजकल अपनी ज़िम्मेदारियों और दिनचर्या में इतने व्यस्थ हो जातें हैं की अपने सेहत और खानपान पर ध्यान देना ही भूल जातें हैं। इन्ही रोज़ की आदतों को बदल कर आप न ही अपना वजन घटा सकतें हैं बल्कि लम्बा और स्वास्थ्य से भरा जीवन भी जी सकतें हैं।  चलिये बिना देरी किये हम इन उपायों के बारें में जानतें हैं।

वजन घटाने के तरीकें  

क्या आप वजन काम करना चाहतें हैं?

क्रैप’ खाने से रहे दूर

आप सोच रहे होंगे की क्रैप खाना क्या है? और वो हमारे सेहत पर कैसे असर डालता हैं? क्रैप शब्द का इस्तेमाल उन खाने को पहचाने के लिए किया गया हैं जो मोटापे के साथ साथ कई बिमारियों का भी कारण होते हैं। आइए इस शब्द का अर्थ समझें ताकि हम इनसे दूरी बना सकें।

सी– कार्बोनेटेड ड्रिंक्स। कोल्ड ड्रिंक्स हम सभी को बहुत पसंद होता हैं पर यह हमारे शरीर के लिए बहुत हानिकारक होता हैं।

आर– रिफाइंड शुगर्स। जिन खाने की चीज़ों में रिफाइंड शुगर हो उससे दूर ही रहे।

– आर्टिफीसियल शुगर्स। अक्सर बाजार या बाहर की चीज़ों में आर्टिफीसियल शुगर होता हैं और यह खाने की चीज़ें आपको मोटा बना रही हैं।

पी– प्रोसेस्ड फूड्स। प्रोसेस्ड खाने की चीज़ों से दूर ही रहे क्युकी वो मोटापे का प्रमुख कारण हैं।

खाना घर पर बनाएं

बाहर खाने में मज़ा तोह आता हैं परन्तु आम तौर पर बाहर का खाना खाने से सेहत पर बहुत बुरा असर पड़ता हैं। अपना भोजन घर पर बनाने की कोशिश करें। आप घर पर भोजन अपने हिसाब से बना सकतें हो और ताज़ा सामान खाना बनाने में उपयोग कर सकतें हैं। घर पर भोजन बनाएं और बाहर के खाने से दूर ही रहे।

स्वास्थय से भरें ड्रिंक्स 

अच्छा सेहत के लिए ज़्यादा पेय पदार्थ का सेवन बहुत ज़रूरी होता हैं। पानी वजन घटने में बहुत मदद करता हैं और पानी शरीर की गन्दगी को निकलने में मदद करता हैं। ज़याद पानी पीने से भूख भी काम लगती हैं जो हमें थोड़ी देर में कुछ न कुछ खाने से बचती हैं। ग्रीन टी, निम्बू पानी, छांछ भी सेहत से भरे होते हैं और वजन काम करने में मदद करते हैं। दिन बाहर में कम से कम  3-4 लीटर पानी अवश्य पीएं और जहाँ भी जाएं अपने साथ पानी बोतल ले जाना न भूलें।

समय पर भोजन करें 

स्वस्थ्य भोजन खाने के साथ समय पर भोजन करना भी अत्यंत आवश्यक हैं। दिन की शुरुआत हमेशा अच्छे नाश्ते के साथ करनी चाहियें। हम अक्सर काम के वजह से भोजन को नज़रअंदाज़ कर देते हैं। किसी भी समय पर भोजन करते हैं । यह आदतें हमें बीमार और मोटा दोनों बनाती हैं। समय पर खाना न खाने से हम अक्सर अस्वस्थ्य खाने की चीज़ें ज़्यादा खा लेते हैं जो हमें मोटा बनाती हैं। समय पर खाना खाएं और अच्छी तरह से खाना चबाएं।

मोटापा कम करने के सरल उपायें
रोज़ व्यायाम करें 

रोज़ व्यायाम करने से आप सेहतमंद रहतें हैं। व्यायाम वजन कम करने के लिए सबसे उचित तरीका हैं। दिन भर चलते फिरतें रहना, लिफ्ट की जगह सीढ़ियों का इस्तेमाल करना जैसी छोटी छोटी आदतें स्वस्थ्य वजन के ओर बढ़ने में हमें मदद करेंगी। व्यायाम के बहुत सरे तरीके हैं, आप अपने पसंद का व्यायाम करें। अपने रोजमर्या की ज़िन्दगी से कुछ समय व्यायाम के लिए ज़रूर निकालें।

अच्छी सेहत की शुरुआत आपसे होती हैं। आज ही खुद से अपना ख्याल रखने का वादा करें।

जाने अपना सेहत बेहतर